खाटू श्याम मंदिर राजस्थान कैसे पहुँचे ? कितना दूर है ? सबसे बेस्ट साधन क्या है?
प्रिय भगतो 🙏 जय श्री श्याम 🙏 | खाटू श्याम मंदिर राजस्थान के खाटू गाँव में स्थित है|
१. खाटू श्याम मंदिर फ्लाइट से कैसे पहुंचे ?
खाटू श्याम मंदिर के सबसे नजदीक बड़ा शहर जयपुर है| फ्लाइट (विमान) से खाटू श्याम मंदिर पहुंचने की लिए जयपुर एयरपोर्ट सबसे नजदीक का एयरपोर्ट है| भारत के सभी प्रमुख शहर से खाटू शाम जाने के लिए जयपुर की फ्लाइट लेनी होगी|
२. खाटू श्याम मंदिर ट्रैन से कैसे पहुंचे ?
खाटू श्याम मंदिर के सबसे नजदीक स्टेशन "रींगस स्टेशन" है| ट्रैन से खाटू श्याम मंदिर पहुंचने की लिए रींगस जंक्शन की ट्रैन ले| भारत के सभी प्रमुख शहरो से ज्यादातर रींगस जंक्शन की डायरेक्ट ट्रैन मिल जाती है या फिर वाया जयपुर जंक्शन से रींगस स्टेशन स्टेशन पहुँच सकते है|
३. रींगस से खाटू श्याम मंदिर कैसे पहुँचे ?
रींगस स्टेशन एक रेलवे जंक्शन है | यहाँ से आप बस या पिकअप कैब के जरिये खाटू श्याम पहुंच सकते है जिसमे की लगभग आधे घंटे का समय लगता है| रींगस स्टेशन से भगत जन पैदल यात्रा कर, हाथ में घ्वजा लेकर, खाटू श्याम भजन गाते हुए खाटू श्याम मंदिर पहुँचते है|
रींगस से खाटू श्याम मंदिर कितनी दूर है?
रींगस से खाटू श्याम मंदिर की दूरी 17 किलोमीटर है| रींगस से खाटू श्याम मंदिर के रस्ते में टोल भी पड़ता है| जिसका अनुमानित कर 15 से 20 रूपए होगा |जयपुर से खाटू श्याम मंदिर राजस्थान की दूरी कितनी है? और खाटू श्याम मंदिर जाने का सबसे बेस्ट साधन क्या है
जयपुर एयरपोर्ट (JAI) से खाटू श्याम मंदिर का डिस्टेंस वाया रोड 93.5 किलोमीटर है | जिसकों लगभग गाडी से तय करने में 2 घंटे का समय लगता है |जयपुर एयरपोर्ट से खाटू श्याम टैक्सी की सुविधा उपलब्ध है | जयपुर से खाटू श्याम टैक्सी से जाने का किराया 1500 से 2000 रूपए है | या फिर आप ट्रैन से रींगस स्टेशन पहुंच सकते है |
नोट : रींगस स्टेशन से खाटू श्याम पहुंचने के लिए पॉइंट नंबर 3 देखे|
चंडीगढ़ से खाटू श्याम मंदिर राजस्थान की दूरी कितनी है? और खाटू श्याम मंदिर जाने का सबसे बेस्ट साधन क्या है
चंडीगढ़ से खाटू श्याम मंदिर का डिस्टेंस वाया रोड 531 किलोमीटर है | जबकि चंडीगढ़ से खाटू की हवाई दूरी 454 किमी है| चंडीगढ़ से खाटू श्याम मंदिर का डिस्टेंस वाया ट्रैन लगभग 487 किलोमीटर है जिसकों लगभग ट्रैन से तय करने में 8 घंटे का समय लगता है|चंडीगढ़ एयरपोर्ट से जयपुर एयरपोर्ट 1.5 घंटे का समय लगता है| जयपुर एयरपोर्ट से खाटू श्याम पहुंचने के लिए पॉइंट नंबर 2 देखे.
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से सबसे सस्ता साधन ट्रैन है | चंडीगढ़ से रींगस स्टेशन के लिए डायरेक्ट ट्रैन चलती है जिसका नाम है " चंडीगढ़ - बांद्रा सुपर फ़ास्ट ट्रैन " |
नोट : रींगस स्टेशन से खाटू श्याम पहुंचने के लिए पॉइंट नंबर 3 देखे|
करनाल से खाटू श्याम मन्दिर राजस्थान की दूरी कितनी है? और खाटू श्याम मंदिर जाने का सबसे बेस्ट साधन क्या है
करनाल से खाटू श्याम मंदिर का डिस्टेंस वाया रोड 452 किलोमीटर है | जबकि करनाल से खाटू की हवाई दूरी 373 किमी है|करनाल (स्टेशन कोड - KUN) और रींगस जंक्शन (स्टेशन कोड - RGS) के बीच केवल 1 सीधी ट्रेन है जो की करनाल से खाटू श्याम जाने का सबसे सस्ता साधन है| ट्रैन सख्या 22452 - चंडीगढ़ बांद्रा सुपर फ़ास्ट ट्रैन का प्रस्थान समय करनाल से 07:35 है। रींगस जंक्शन में इसका आगमन समय 13:33 है। यह ट्रैन 05h 58m में 345 किलोमीटर की कुल दूरी को कवर करती है। यह बुध और सूर्य वार के दिन चलती है।
नोट : रींगस स्टेशन से खाटू श्याम पहुंचने के लिए पॉइंट नंबर 3 देखे|
Sabhi Shyam Bhagto ko mera- Jai Shiri Shyam सभी श्याम भगतों को मेरा 🙏 जय श्री श्याम 🙏

0 टिप्पणियाँ
🙏जय श्री श्याम जी 🙏